सोनभद्र, फरवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव में गुरुवार की अल सुबह करीब पांच बजे हाइवा ट्रक से कुचलकर एक वृद्धा की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाते हुए मामले की जांच में जुट गई है। भरहरी गांव निवासी 80 वर्षीय सुखवंती पत्नी खेखाड़ी गुरुवार की अल सुबह करीब पांच बजे घर से कुछ दूर पर शौच के लिए गई थी। इसी बीच एक भस्सी लदा हाइवा ट्रक ने महिला को कुचल दिया, जिससे महिला का शव पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी होते ही परिजनों के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तरफ से मामले की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूर जाकर ट्रक को कब्जे में लिया। पर...