मधुबनी, दिसम्बर 10 -- राजनगर,एक प्रतिनिधि। राजनगर के मंगरपट्टी रेलवे गुमटी के पास हाइवा ट्रक ने महिला को कुचल दिया। हादसा में महिला कि मौके पर हीं मौत हों गई। घटना बुधवार शाम की हैं। मृतक माला देवी करीब 35 वर्ष की थी। थानेदार चन्द्रकिशोर टूड्डू ने यह जानकारी दी। बताया की माला देवी मायका आई हुई थी सड़क से गुजरते समय राजनगर की ओर जा रही हाइवा ट्रक की चपेट में आ गई। मृतका की ससुराल दरभंगा जिले के कनकपुर गांव होने की बात कही गई हैं। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...