पाकुड़, फरवरी 22 -- अमड़ापाड़ा-गोपीकांदर सीमा पर स्थित बांसलोई नदी के ब्रिटिश कालीन पुराने पुल पर शनिवार को उस वक्त अराजक स्थिति पैदा हो गई, जब एक खाली हाइवा (जेएच 04 एबी 3938) को बीच पुल में लगाकर चालक फरार हो गया। इस लापरवाही के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। शनिवार को अमड़ापाड़ा में साप्ताहिक हाट होने की वजह से राहगीरों और ग्रामीणों को इस भीषण जाम में भारी फजीहत झेलनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना के एसआई चंदन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद हाइवा को पुल से हटवाया, जिसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। एसआई चंदन कुमार ने बताया कि नियमों के उल्लंघन और जाम की स्थिति पैदा करने के कारण संबंधित हाइवा का 16 हजार रुपये...