बोकारो, फरवरी 17 -- फुसरो। हाइवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो का चुनाव फुसरो स्थित प्रधान कार्यालय फुसरो में पर्यवेक्षक मंटू नायक एवं अमित सिंह के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्ष गुलेश्वर महतो, महासचिव अंशु राय एवं उपाध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, सह कोषाध्यक्ष आजाद बाउरी, सचिव मुकेश सिंह व संगठन मंत्री युसूफ अंसारी को विजयी घोषित किया गया। सर्वसम्मति से प्रदीप ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष एवं राहुल ठाकुर को उपसचिव चुना गया। 200 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। सुनील साव, कादिर खान, महावीर महतो, भूषण कुमार, अजय प्रमाणिक, अशोक चौधरी, सुमित सिंह, मंटू मिश्रा, विश्वनाथ महतो, भोला साव, सूरज साव, फागु मांझी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.