बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- सारे थाना क्षेत्र के अंबा बिगहा गांव के पास हुआ हादसा अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज में कर रहा था इंटर्नशिप बांका जिला के दलिया गांव का रहने वाला था युवक अस्थावां, निज संवाददाता। सारे थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर अंबा बिगहा गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार युवक गाड़ी समेत हाइवा(ट्रक)के नीचे आ गया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान बांका जिला के बसी थाना क्षेत्र स्थित दलिया गांव निवासी स्व. सुबोध कुमार पंडित का 24 वर्षीय पुत्र सुमीत कुमार के रूप में की गयी है। वह अस्थावां पॉलीटेक्निक कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र था और इंटर्नशिप कर रहा था। उसके साथियों ने बताया कि वह बरबीघा इंजीनियरिंग कॉलेज में इंटरव्यू देने गया था। वहां से वापस लौट रहा था। अंबा बिगहा-धर्मकांटा के पास हाइवा ने उ...