दुमका, दिसम्बर 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। हाइवा के धक्का से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई है। यह घटना पाकुड़ जिला के अमड़ा पाड़ा में हुई। परिजनों से जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ अपनी बेटी के घर से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान हवा ने बाइक में धक्का मार दिया। परिजन आनन फानन में घायल को उठाकर पश्चिम बंगाल दुर्गापुर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...