कोडरमा, फरवरी 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाइवा ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और उससे जुड़े कई घरों के बिजली कनेक्शन के तार भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति बिजली प्रवाहित तार की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा गोविंदपुर की ओर से गावाँ की दिशा में जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि ...