भभुआ, फरवरी 23 -- गुस्साए लोगों ने सड़क के चाट से ग्रामीणों ने बेलांव-बगही पथ को किया जाम कहा, हाइवा से आए दिन तार-पोल टूटने, धक्का लगने की हो रही घटनाएं (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के झलखोरा गांव के पास सोन उच्च स्तरीय नहर पथ से सोमवार को साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार हाईवा ने धक्का मार दिया, जिससे वह चाट में जा गिरा और बेहोश हो गया। घायल छात्र 10 वर्षीय राजकुमार करमचट थाना क्षेत्र के लोहदी गांव निवासी महेंद्र राम का पुत्र है। इस घटना के बाद चालक हाइवा लेकर भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने बेलांव-बगही पथ एक घंटा जाम रखा। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीण दौड़ पड़े और सड़क के चाट में बेहोश पड़े छात्र को होश में लाने की कोशिश करने लगे। उसे होश में आने पर ग्रामीणों ने फोन करके घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। देखत...