छपरा, फरवरी 20 -- रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा गांव के समीप हादसा रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव निवासी था युवक पेज तीन की लीड छपरा, हमारे संवाददाता l छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रिविलगंज थाना क्षेत्र के मुकरेड़ा गांव स्थित वीआईपी गोलंबर के समीप हुआ, जहां एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव निवासी सदन सिंह के 36 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पंकज सिंह गांव के समीप स्थित एक लाइन होटल में काम करता था। गुरुवार की रात वह होटल से अपना कार्य समाप्त कर स...