बांका, फरवरी 23 -- बांका, एक संवाददाता। आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डढ़वा नदी के समीप दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में सुरेन्द्र यादव की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आनंदपुर थाना में हाइवा वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डढ़वा नदी के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से सुरेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। मृतक की पत्नी ने चालक पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में कहा गया है कि चालक की असावधानी के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ। थानाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.