गढ़वा, नवम्बर 23 -- केतार। सोन नदी से अवैध बालू की ढुलाई कर रहे हाईवा के धक्के से सोनवर्षा गांव निवासी 45 वर्षीय लाल मोती बैठा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार देर शाम करीब सात बजे की है। लाल मोती अपने गांव सोनवर्षा जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उससे वह जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेदिनीनगर अस्पताल रेफर कर दिया। मेदिनीनगर जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार सोन नदी में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.