रामगढ़, जनवरी 27 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रक्सेल मॉल के समीप हाइवा की चपेट में आने से हीरो कंपनी की स्पलेंडर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना 26 जनवरी की है। हाइवा ट्रक जेएच02बीएच-8017 भुरकुंडा की ओर से आ रही थी, तभी हाइवा ने बगल से गुजर रही बाइक जेएच24एल-8777 को चपेट में लिया। इस दौरान बाइक सवार युवक गिर पड़े और बाइक हाइवा के पहिये के नीचे आ गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...