औरंगाबाद, जनवरी 4 -- गोह थाना क्षेत्र के एनएच-120 पर कोसडीहरा मोड़ के समीप शनिवार की रात हाइवा और पिकअप वाहन की टक्कर में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामनाथ प्रजापति के रूप में हुई है, जो देव थाना क्षेत्र के जोरी बिगहा गांव निवासी बृजनंदन प्रजापति का पुत्र था। घायल 24 वर्षीय श्रीकेश कुमार गोह थाना क्षेत्र के असेयास गांव निवासी लालहरी यादव का पुत्र है, जिसका इलाज गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हाइवा पर लोहे का सरिया लदा था और वह गया की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी के चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप गाड़ी हाइवा गाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद हाइवा गाड़ी के चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन हाइवा गाड़ी पलट गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.