गया, फरवरी 15 -- आईआईएम बोधगया में माइंडफुलनेस पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन रविवार को समापन हो गया। हाइब्रिड मोड में आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन का यह तीसरा संस्करण था। कार्यक्रम में भारत के साथ जापान, वियतनाम और न्यूजीलैंड से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों की भागीदारी रही। सम्मेलन को वैश्विक स्तर पर उत्साहजनक प्रतिसाद मिला और 255 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त किए गए, जो पिछले संस्करण की तुलना में तीन गुना अधिक रहा। सम्मेलन का उद्घाटन संस्थान की निदेशक डॉ. विनिता एस सहाय ने किया। वक्ताओं ने ध्यान और चिंतन की परंपराओं को आधुनिक प्रबंधन व सामाजिक विज्ञान शोध से जोड़ने पर बल दिया। शोधकर्ताओं ने कहा कि सजगता और आत्म-चिंतन संस्थागत कार्यक्षमता बढ़ाने और समाजोन्मुख नीतियों के निर्माण में सहायक हो सकता है। पूर्व कार्यशालाओं में माइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.