वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक हाइपेक (हाइपरथर्मिक इंट्रापेरिटोनियल कीमोथेरेपी) मशीन इंस्टॉल की गई है। इससे सर्जरी के तुरंत बाद लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पर गर्म दवा को सीधे पेट की आंतरिक सतह पर प्रवाहित किया जाएगा। इससे माइक्रोस्कोपिक स्तर पर मौजूद कैंसर कोशिकाएं भी नष्ट हो जाती हैं, जिससे इलाज की सफलता दर बढ़ती है और रोग की पुनरावृत्ति की आशंका कम होती है। यह तकनीक विशेष रूप से कोलन, ओवरी, अपेंडिक्स सहित पेट से जुड़े विभिन्न कैंसरों में अत्यंत उपयोगी मानी जाती है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. मल्लिका तिवारी ने कहा कि यह कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार के सहयोग से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.