संतकबीरनगर, जून 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खेती की नित नई तकनीकी इजात हो रही है। व्यक्ति के पास खेत नहीं है तो भी वह अपने छतों पर गोभी, धनिया, पालक, सोया और टमाटर की खेती कर सकता है। महज पानी से ही इन फसलों को उगाया जा सकता है। इसके लिए सरकार लोगों को अनुदान भी देगी। सब कुछ ठीक रहा तो हर घर में जरूरी सब्जियां आसानी से उगाई जाएंगी। खेती की नई तकनीकी हाइड्रोपोनिक विधि से खेती पर जोर दिया जा रहा है। इस प्रणाली से खेती करने में मिट्टी की जरूरत नहीं होती है। इस वर्ष जिले में दो हजार वर्ग मीटर पर खेती करने का लक्ष्य तय किया गया है। एक वर्ग मीटर के लिए 450 रुपए लागत आएगी और इस लागत पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। ऐसे होगी खेती : प्लास्टिक का पाइप होगा। इसमें पानी भरा रहेगा और इसी में जालीयुक्त थैली में पौधों को रख कर लगा दिया जाएगा। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.