वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी। नमो घाट पर हाइड्रोजन वाटर टैक्सी के लिए बनने वाली जेट्टी को लेकर नाविक समाज में नाराजगी है। उनका कहना है कि नावों के लिए भी जेट्टी बनाया जाए। इसे लेकर बुधवार को जलपुलिस के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पुलिस और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरणके अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जेट्टी सभी के लिए होगी। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि नाविकों ने तुलसीघाट और मीरघाट पर भी जेट्टी की मांग की, जिसे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने सहमति जताई। बैठक के बाद नाविक मान गए। प्रदूषण करने वाली बोटों के नियंत्रण की भी बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...