नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मतदाता सूची विवाद के आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी हार और जनता द्वारा खारिज किए जाने से हताश और निराश हैं। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रेस कांफ्रेंस में हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे लेकिन फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने 'आरोपों की राजनीति' को अपना आभूषण बना लिया है, लेकिन जब इन्हीं आरोपों को साबित करने की बात आती है तो पीठ दिखाकर भाग जाते हैं। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की आदत गलत और निराधार आरोप लगाने की बन गई है। उन्होंने दावा किया कि जब चुनाव आयोग उनके आरोपों को सत्यापित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.