फरीदाबाद, दिसम्बर 8 -- पलवल,संवाददाता । गदपुरी थाना अंतर्गत जेसीओ ऑटो कंपनी में काम करते समय कर्मचारी की हाइड्रा के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कंपनी के गेट पर प्रदर्शन किया और लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने मार्ग पर जाम भी लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक पुलिस में किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई है। परिजनों के मुताबिक पलवल के गांव सीहोल निवासी जगदीश जेसीओ ऑटो कंपनी में करीब तीन साल से काम कर रहा था। रविवार को वह रोजाना की तरह काम कर रहा था, तभी अचानक आई हाइड्रा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने कंपनी के मुख्य गेट पर हंगामा कर दिया और मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।सूचना पर गदपुरी थाना पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.