मुंगेर, अप्रैल 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसएस की ओर से परिचर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार की अध्यक्षता एवं एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार के संचालन में आयोजित परिचर्चा की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवक निक्की कुमारी के स्वागत भाषण से हुआ। प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि आज के युवा मोबाइल का ज्यादा उपयोग कर रहे है। मोबाइल से थोड़ी देर भी दूर न रह पाना भी मुश्किल है। यह स्मृति जन्य बीमारियों का कारण बन गया है। युवा अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि संयमित जीवन बेहतर स्वास्थ्य प्रदान कर सकता है। नियमित योग, व्यायाम, प्राणायाम के साथ उत्तम स्वास्थ्य वाला व्यक्ति देश और समाज की बेहतर सेवा कर सकता है। डॉ. सुनील कुमार ने स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.