गौरीगंज, जनवरी 6 -- अमेठी। संवाददाता स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोगियों के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए दांत की एक्स-रे मशीन में माइनर सर्जरी इंस्ट्रूमेंट की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में डेंटल चेयर, डेंटल एक्स-रे मशीन, दांत निकालने के इंस्ट्रूमेंट, डेंटल फिलिंग इंस्ट्रूमेंट, माइनर सर्जरी इंस्ट्रूमेंट्स आदि की व्यवस्था की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सौरव सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। दांत के मरीजों के लिए अभी तक आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं थीं। इसलिए अब आधुनिक मशीन, दांत निकालने सहित कई औजारों की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को डेंटल चेयर तथा दांत निकालने के एक्सरे मशीन ...