अलीगढ़, दिसम्बर 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल में हाइटेंशन लाइन घर की छत पर गिर गई। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी सही करने नहीं आया। पीड़ित ने एसडीओ और जेई व लाइनमेन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सारसौल के कालीमाता मंदिर वाली रोड निवासी हेतराम सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनके घर के पास से हाइटेंशन लाइन जा रही है। शनिवार को लाइन के तार टूटकर छत पर गिर गया। इस संबंध में बिजली घर पर सूचना दी गई, मगर कोई कर्मचारी नहीं आया। आरोप है कि अगर कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। पीड़ित ने जेई,लाइनमेन समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.