शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- परौर के कौहीं गांव में शुक्रवार सुबह हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। मृतका गुड्डू की पत्नी सीमा बताई गई हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। परिजनों के मुताबिक 45 वर्षीया सीमा सुबह अपने घर की छत पर बने शौचालय में गई थीं। इसी दौरान छत के बेहद पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही उनके कपड़ों में आग लग गई और लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक लोग छत पर पहुंचे, तब तक सीमा अचेत अवस्था में पड़ी थीं। परिजनों का आरोप है कि छत के पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन को हटवाने के लिए उन्होंने कई बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.