चंदौली, जनवरी 4 -- चहनियां। चहनियां से धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर के पास 33 हजार का पोल विगत तीन वर्ष से क्षतिग्रस्त है। कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि धानापुर से मेन सप्लाई चहनियां, सुरतापुर, मारूफपुर विद्युत उपकेंद्र के लिए आयी है। चहनियां से धानापुर मुख्य मार्ग पर सुरतापुर से सेवई के पूरा के बीच मे आयी मेन सप्लाई के लिए लगा लोहे का खम्भा किसी वाहन से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने इसे जल्द ठीक कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...