बाराबंकी, दिसम्बर 11 -- रामनगर। रामनगर चौराहे से फतेहपुर जाने वाली सड़क पर बने अगान पुर पुल पर रेलवे ने हाइट गेज लगा दिया है। लेकिन इससे गन्ना किसानों को दिक्कत होगी। इसकी ऊंचाई तीन मीटर है जब कि गन्ना लदे वाहनों की ऊंचाई साढ़े तीन से चार मीटर होती है। ऐसे में क्षेत्र का गन्ना कैसे व किधर से मिलों को जाएगा बड़ा सवाल बना हुआ है। इस मार्ग पर हुए हादसे के बाद रेल विभाग अपनी कमियों को छुपाने व किसी भी जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही न कर केवल पुल के पास सभी सुरक्षा मानकों का प्रयोग कर रहा है भले ही इससे आम जन को आवागमन में दिक्कत हो या गन्ना किसानों को तकलीफ हो। विभाग ने अभी तक किसी भी कर्मचारी पर इस घटना के लिए कोई कार्यवाही नहीं की और न ही जिम्मेदारी तय की है। अब हाइट गेज लगाकर गन्ना किसानों के लिए और समस्या खड़ी कर दी है। विभाग भले ही पुल के पास ...