मुरादाबाद, फरवरी 21 -- हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने शनिवार को कोर्ट परिसर में ई- सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। समारोह में पौधरोपण कर विधिक सेवा प्राधिकरण प्रचार वाहन को झंडी दिखा कर रवाना किया। जिला जज सैयद माऊज बिन असीम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। उधर, पंचायत भवन स्थित सभागार में मेगा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें न्यायमूर्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ करेंगे। प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने बताया कि मेगा शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सदर के साथ ठाकुरद्वारा और बिलारी तहसील में मेगा शिविर का आयोजन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...