नई दिल्ली, मार्च 19 -- योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सुल्तानपुर की सभा में यह कहकर सनसनी फैला दी कि उन्होंने सात दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर गड्ढे में फिकवाया था। उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इसी को लेकर जब उनसे सवाल हुआ तो उन्होंने पूरी घटना ही बयां कर दी। इसके पीछे के कारणों को भी बताया। संजय निषाद ने यह भी साफ किया कि हमें संविधान में आत्मरक्षा का अधिकार मिला है। जब कोई कानून का रक्षक ही भक्षक बन जाएगा तो अपनी रक्षा के लिए कुछ भी करना पड़ता ही है। जब जिंदा रहेंगे तभी संविधान की रक्षा कर सकेंगे और देश में संविधान लागू हो सकेगा। भारत समाचार से बातचीत में संजय निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी और दिल होते हैं। जब तक दिल चलता है आदमी जिंदा रहता है। अगर कार्यकर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.