बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- उमंग कार्यक्रम में दिखा लोक संस्कृति और आधुनिकता का संगम राज्य सलाहकार ने कहा-संस्कृति ही हमारी पहचान, स्वदेशी को अपनाएं फोटो : उमंग बिहार : बिहारश्री गौरक्षिणी स्कूल में बुधवार को उमंग कार्यक्रम में शामिल बच्चे। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े अनाड़ी हैं जी... गाने पर बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। बिहारश्री गौरक्षिणी स्कूल में बुधवार को उमंग कार्यक्रम में लोक संस्कृति और आधुनिकता का बेजोड़ संगम दिखा। बिहार राज्य योजना बोर्ड के सलाहकार विकास वैभव ने कहा कि संस्कृति ही हमारी पहचान है। हमें स्वदेशी को अपनाना चाहिए। नालंदा, शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु रह चुका है। हम सभी इस धरती को नमन करते हैं। हमें इसकी गरिमा को और ऊंचाई पर ले जाना चाहिए। संगठन मंत्री ख्याली राम, डॉ. अभय कुमार सिंह, दक्षिण बिहार प्र...