रांची, अगस्त 7 -- रांची। संवाददाता अखिल भारतीय हांडी संघर्ष मोर्चा, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को राजभवन के समक्ष 13 सूत्री मांगों को लेकर राज्य स्तरीय महाधरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, डॉ. अंबेडकर सामाजिक न्याय मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय सदस्य अशोक राम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष धूरु हरि और संचालन नरेंद्र हरि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमर कुमार बाउरी, अशोक राम एवं धूरु हरि ने झारखंड सरकार से मांग की, कि हांडी समाज को शिक्षा, राजनीति और रोजगार में उचित भागीदारी दी जाए। नगर निगम और नगर परिषद में वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को स्थाई किया जाए, पेंशन और सुरक्षा सामग्री प्रदान की जाए। निजी विद्यालयों में समाज के लिए 10% सीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.