बागेश्वर, मार्च 13 -- बागेश्वर, संवाददाता। बागनाथ मंदिर में गुरुवार को गांवों की होलियों का समागम हुआ। होल्यारों की टोली ढोल-मजीरे की थाप पर होली गाते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। टोलियों ने एकजुट होकर खड़ी होली गायन किया। उन्होंने बाबा बागनाथ को अबीर-गुलाल चढ़ाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। बागनाथ मंदिर में होली की चतुर्दशी को पारंपरिक होली गायन किया जाता है। क्षेत्र के तमाम गांवों से होल्यार सुबह से मंदिर में आने लगे। दोपहर बाद एकजुट होकर होली गायन किया। बमराड़ी, खोली, डुंगरगांव, चामी, क्वैराली, स्यूनी, मनकोट, द्यांगण, नायल, अमतौड़ा, सेल्टा, सात-रतबे, काकड़ा, रवाईखाल, अमसरकोट, आरे सहित कई गांवों की होलियां पहुंची। चौक बाजार पर विभिन्न गांवों से आई होलियां एकजुट हुई। वहां से होल्यार गाते-बजाते हुए बागनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा चौक बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.