नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली/मेरठ/हस्तिनापुर। दिल्ली से हस्तिनापुर में जैन मंदिरों के दर्शन करने गए चाचा-भतीजे की रविवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ के आपदा मित्रों ने गंगा में सर्च अभियान चलाया और युवक को मृत अवस्था में निकाल लिया, जबकि वृद्ध को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। शाहदरा निवासी नितिन जैन ने बताया कि उसके चचेरे भाई सकरौली जिला एटा निवासी 27 वर्षीय प्रबल प्रताप जैन ने नई कार ली थी। इसे लेकर वह शाहदरा गया था। शनिवार शाम नितिन के पिता पवन जैन, बहन एकता जैन समेत परिवार के सात लोगों को लेकर हस्तिनापुर पहुंचे। परिवार ने सुबह जैन मंदिरों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। दोपहर साढ़े बारह बजे सभी गंगा स्नान के लिए भीकुंड पहुंच गए। प्रबल प्रताप और पवन जैन गंगा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.