फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में हिंदू समाज पार्टी की ओर से फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर किए जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदूवादी नेता अंकित तिवारी ने बताया कि तीन हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, रोहन कश्यप, देवेंद्र पांडेय, आशुतोष द्विवेदी व मोहित दुबे आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...