पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया। हस्तशिल्पियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के प्रति सशक्त बनाने के उद्देश्य से हस्तशिल्प सेवा केंद्र मधुबनी द्वारा कसबा प्रखंड के गढ़बनैली महोली टोला में एक दिवसीय हस्तशिल्पी चौपाल का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के कुल 95 हस्तशिल्पियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत स्तर एवं विभिन्न विभागों से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। पंचायत मुखिया लक्ष्मण ने स्थानीय हस्तशिल्पियों की समस्याओं और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। ग्रामीण बैंक प्रतिनिधि कुंदन ने बैंकिंग सुविधाओं एवं ऋण प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं मध्य विद्यालय गढ़बनैली के प्रधानाध्यापक अनमोल महतो ने शिक्षा के साथ पारंपरिक शिल्प संरक्षण पर बल दिया। बांस शिल्प के मास्टर क्राफ्ट पर्सन सत्यम सुंदर...