नई दिल्ली, फरवरी 16 -- हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की मुख्य रेखाओं के साथ-साथ कलाई पर बनी मणिबंध रेखाओं का भी बहुत महत्व है। ये रेखाएं व्यक्ति के जीवन में धन, सुख, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन, संतान और आयु से जुड़े गहरे राज खोलती हैं। मणिबंध रेखाएं तीन या दो होती हैं और इनकी संख्या, आकार, स्थिति तथा उन पर बने चिन्ह व्यक्ति के भाग्य और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। पुरुषों और महिलाओं में इन रेखाओं का अर्थ अलग-अलग होता है। आइए विस्तार से जानते हैं मणिबंध रेखाओं के रहस्य।पुरुष और महिला में मणिबंध रेखाओं का अंतर हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, पुरुषों की कलाई पर सामान्यतः तीन मणिबंध रेखाएं होती हैं, जबकि महिलाओं की कलाई पर दो रेखाएं अधिक शुभ मानी जाती हैं। पुरुषों की तीन रेखाएं क्रमशः धन रेखा, व्यापार रेखा और धर्म रेखा कहलाती हैं। अगर पुरुष की कलाई पर ती...