औरंगाबाद, मार्च 28 -- देव प्रखंड के हसौली पंचायत की मुखिया ललिता देवी और उनके पति वीरेंद्र यादव पर मनमानी करने का आरोप वार्ड सदस्यों ने लगाया है। वार्ड सदस्य रंजू देवी, संध्या देवी, निर्मला देवी, रामकली देवी, राकेश कुमार, सुनीता देवी, भीम सिंह व पंकज कुमार ने डीएम को आवेदन देते हुए कहा है कि ग्राम सभा की बैठक में मुखिया और पंचायत सचिव नहीं आते हैं। बाद में बैठक पंजी पर अपने मेल के वार्ड सदस्यों से हस्ताक्षर कराकर योजना खोल लेते हैं और उसमें सरकारी राशि की बंदरबांट करते हैं। मनरेगा योजना के तहत 10-12 मजदूरों के नाम पर फर्जी तरीके से राशि की निकासी की जाती है। कचरा प्रबंधन निर्माण कार्य में गलत तरीके से राशि निकाली गई है। लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत खरीदी गई सामग्री घटिया है। इस संबंध में कई बार आवेदन भी दिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15वीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.