सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। भनवापुर क्षेत्र के पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय हसुड़ी औसानपुर में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने चार स्मार्ट क्लास, स्पेश एंड स्टेम लैब ग्रीन स्कूल ( पांच केवी सोलर प्लांट) वाटर पाजिटिव स्कूल, दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष में टाइलीकरण सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन, सेनेटरी पैड भष्मक मशीन का लोकार्पण किया। डीएम ने पूरे विद्यालय भवन एवं परिसर का भ्रमण किया। लैब का भी निरीक्षण किया एवं बच्चियों से बातचीत भी की। राज्य स्तरीय खेल कर आने वाले बच्चों को प्रसश्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिसर में बने संसद भवन एवं पचायत भवन का निरीक्षण किया इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी भनवापुर आलोक उपाध्याय, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.