दुमका, फरवरी 22 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया गया। शनिवार को जिला अध्यक्ष मोतीलाल टुडू की अध्यक्षता में प्रखंड कमिटी में अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया पूर्व से निर्धारित तिथि था, जिसमें तीन प्रत्याशी ने नामांकन के लिए आवेदन दिया था।चुनाव से पूर्व एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद दो प्रत्याशी हसीब अंसारी एवं जोसेफ सोरेन के बीच मत देने का प्रक्रिया चालू हुआ। सभी शिक्षकों ने बारी-बारी से मत दिया जिसमें कुल 129 मत सभी ने दिया जिसमें मोहम्मद हसीब अंसारी को 91, जोसेफ सोरेन को 38 मत प्राप्त हुए। 53 मत से मोहम्मद हसीब अंसारी विजय हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब,प्रदेश उपाध्यक्ष युधिर मंडल, अरविंद कुमार ,एनुअल मिया ,रफीक आलम, ...