उन्नाव, दिसम्बर 31 -- उन्नाव। मौलाना हसरत मोहानी वेलफेयर एकेडमी द्वारा एक जनवरी को इंकलाब जिंदाबाद, पूर्ण स्वराज्य का नारा देने वाले व संविधान सभा के सदस्य मौलाना हसरत मोहानी की 150 वीं जयंती मनाई जाएगी। हसरत मोहानी पुस्तकालय धवनरोड में गुरुवार को एक बजे जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एकेडमी के प्रबंधक/मंत्री अबरार हुसैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनऊ हाईकोर्ट अधिवक्ता फारुक अहमद, विशिष्ट अतिथि पूर्व गवर्नर रोटरी क्लब अरविंद कुमार श्रीवास्तव, खजान सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक मुकेश कुमार यादव, भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू आदि रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...