औरंगाबाद, अगस्त 1 -- हसपुरा, संवाददाता। हसपुरा प्रखंड के बंधवा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक भिखर प्रजापति का गुरुवार रात हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। वे हसपुरा थाना क्षेत्र के फतेगंज गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, रात में भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे, शिक्षक अमरेंद्र कुमार, ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। भिखर प्रजापति के निधन पर भाजपा नेता विजय कुशवाहा, संतोष कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों ने गहरी संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.