औरंगाबाद, जुलाई 23 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा में गोह विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला का आयोजन 25 जुलाई को होगा। बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद शर्मा और महामंत्री अनिल आर्य ने बताया कि इसमें गोह विधानसभा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रमुख शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से संबंधित बेहद ही महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...