औरंगाबाद, अगस्त 9 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड में शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित इस पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना की। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देकर उनका सम्मान किया। स्थानीय हसपुरा और पचरुखिया बाजारों में राखी और उपहारों की खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने भी इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाया। जो भाई-बहन एक-दूसरे से दूर थे, उन्होंने फोन और संदेशों के जरिए शुभकामनाएं साझा कीं। यह पर्व प्रेम और एकता का प्रतीक बनकर उभरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.