औरंगाबाद, मार्च 4 -- मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान शुरू हो गया है। रोजा रखने के लिए बड़ों के साथ छोटे भी पीछे भी नहीं हैं। हसपुरा बाजार के पुरानी थाना रोड में दरोगा मो. सरफराज खां की पांच वर्षीय बेटी मयसा खां ने पहला रोजा रखा। छोटी बच्ची ने रजमान के दूसरे दिन सोमवार को रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की। इधर प्रखंड के अकीदतमंद ने रमजान में अल्लाह की इबादत में जुट गए हैं। गहना गांव के तउबाव खां और शिक्षक इजहार अहमद उर्फ गुड्डू का कहना है कि मौसम का मिजाज भी सुहाना है। इस मौसम में रोजेदारों को काफी राहत है। चांद दिखने के बाद से 20 दिनों का तरावीह शुरू हो गई है। 27वां रजमान के दिन शब-ए-कदर यानी रात में जागकर इबादत करेंगे। पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी ने बताया कि रमजान का महीना रहमत और बरकत का होता है। इस दौरान रोजा हर बालिग मुस्लिम पर फर्ज है। पीरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.