औरंगाबाद, सितम्बर 10 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। गोह विधानसभा क्षेत्र में 16 सितंबर को आयोजित होने वाली एनडीए गठबंधन की विधानसभा स्तरीय रैली की तैयारी को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसपुरा प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणविजय कुमार उपस्थित रहे। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हसपुरा प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार करने और रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन कुमार उर्फ नन्हका बाबू, प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह, संतोष शर्मा, नारायण शर्मा, राजू कुमार वर्मा, रामबली सिंह, देवनारायण यादव, अरुण पटेल, अबरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.