औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- हसपुरा प्रखंड में गुरुवार को आई आंधी-पानी में दोपहर दो बजे से बिजली गायब हो गई। लोगों के घरों में अंधेरा पसर गया। आंधी आते ही बिजली कट गई। देर शाम जब बिजली नहीं आई तो घरों में टंकी का पानी समाप्त हो गया। जिनके घरों में चापाकल की सुविधा नहीं थी उन्हें पानी की किल्लत हो गई। आंधी से आसमान में धूल उड़ने लगे। आंधी में दुकान का करकट टूटा फोटो-10 अप्रैल एयूआर 12 कैप्शन-गुरुवार को हसपुरा बस स्टैंड पर फुटपाथ दूकान का करकट टूटा हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा में गुरुवार को आई जोरदार आंधी में बस स्टैंड के पास दो दुकान महेंद्र मिस्त्री और राजेश मिश्रा का खैनी दुकान का करकट टूट गया। जैसे ही आंधी चली तो दुकानदार दुकान से बाहर निकल गए। साथ ही इसी जगह बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.