औरंगाबाद, फरवरी 14 -- हसपुरा, संवाद सूत्र हसपुरा बाजार से अतिक्रमण को फिर से हटाया जाएगा। उक्त बातें बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और सीओ कौशल्या कुमारी ने महापरिवर्तन आंदोलन के शिष्यमंडल के सदस्यों के द्वारा एक ज्ञापन सौंपने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हसपुरा बाजार से गत माह अतिक्रमण हटाया गया था। फिर से सब्जी दुकान सड़क पर लगना शुरू हो गया। इससे शासन-प्रशासन, एंबुलेंस समेत अन्य अर्जेंट वाहन लंबे जाम में फंस जाती है। समय पर लोग नही पहुंचते हैं। स्कूली वाहन भी बच्चों को लेकर जाम में फंस जाता है। जिस मकान के सामने दुकान लगती है उस मकान के मालिक को नोटिस भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.