औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- हसपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें गत बैठक की संपुष्टि की गई। संचालन करते हुए बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और सभी विभागों से आए पदाधिकारियों ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 15वीं वित्त योजना और षष्ठम राज वित्त योजना से एक करोड़ की योजनाएं ली जाएंगी। साथ में मनरेगा से भी योजनाएं ली जाएंगी। पूर्व प्रमुख विजय यादव, हसपुरा पंचायत समिति सदस्य डा. ब्रह्मदेव प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पदाधिकारियों के कार्य पर सवाल उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि गत बैठक की संपुष्टि और विभागों से किए गए कार्यों की कॉपी जनप्रतिनिधियों के समक्ष उपलब्ध नहीं कराई जाती है। सीओ कौशल्या कुमारी, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, मुखिया पम्मी कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.