औरंगाबाद, जून 10 -- हसपुरा प्रखंड के डुमरा पंचायत के मनपुरा, महुली, नरसन, डुमरा समेत विभिन्न गांवों में मंगलवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का जनसंपर्क अभियान सह आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रो. रणविजय कुमार लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। मनपुरा में कार्यकर्ता शैलेश शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया। अशोक सिपाही ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महुली गांव में ग्रामीणों ने नाली निर्माण कराने की मांग की। नरसन गांव के नहर पर पुल बनाने का मांग की। मनपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा खेतों में सिंचाई के लिए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। डुमरा गांव में उच्च विद्यालय बनवाने की मांग रखी गई। पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि रंजीव रंजन कुमार उर्फ ...