औरंगाबाद, मई 14 -- हसपुरा, संवाद सूत्र। भारतीय जनता पार्टी हसपुरा दक्षिणी क्षेत्र की नई कमेटी का गठन कर लिया गया। बुधवार को दक्षिणी क्षेत्र मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने सूची जारी कर कहा कि इस कमेटी में महिलाओं को विशेष रूप से बल दिया गया है। उम्मीद है नई कमेटी अपने ऊर्जा के साथ पार्टी के लिए कार्य एवं विधानसभा में मजबूती के साथ कार्य करेगी। उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह, भाग्यमणि देवी, विजय कुशवाहा, संतोष शर्मा, कांति विश्वकर्मा, सुनील सिंह को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा, महामंत्री ज्योति नारायण सिंह और दिलीप शर्मा बनाए गए। उषा देवी, सतीश पटेल, मुकेश शर्मा, सविता कुमारी, द्वारिक पासवान, सत्येंद्र शर्मा को दक्षिणी क्षेत्र का मंत्री बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.