औरंगाबाद, जनवरी 15 -- हसपुरा बाजार के कपड़ा व्यवसायी एवं समाजसेवी 78 वर्षीय मगन लाल जैन का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर उपमुखिया विकास कुमार गुप्ता, विश्वनाथ लाल खत्री, समाजसेवी पिंटू चौधरी, ऋषि खत्री, किशोरी प्रसाद, श्रीकुमार खत्री, शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा, अशोक कुमार ज्वाला, सुरेश प्रसाद आर्य, अनिल आर्य, वार्ड सदस्य रंजन कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...