आरा, मई 18 -- पीरो, संवाद सूत्र ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए हसन बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रविवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता हसन बाजार में पुराने थाने के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जमा हुए। मंडल अध्यक्ष सोनू पांडेय के नेतृत्व में व्यापारी, छात्र, किसान, बुद्धिजीवी और मज़दूर सेना का मनोबल बढ़ाने को नारा लगाते रहे। तिरंगा यात्रा में गरहथा , नारायणपुर, तेतरडीह, सहेजनी, बैसाडीह, रसौली, अमयी, सकरी, बसमनपुर और कातर की देशभक्त जनता तिरंगे के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता बताते हुए बढ़ती रही। कातर और हसन बाजार की गलियों में यात्रा के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में शामिल देशभक्तों को सम्बोधित करने वालों में विनोद सिंह, बैजनाथ उपाध्याय, रोहित वर्मा, अभय सिंह और अरुण कुमार साह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.